Ramcharitmanas in Hindi PDF | रामचरितमानस गीता प्रेस गोरखपुर

Ramcharitmanas in Hindi PDF | रामचरितमानस गीता प्रेस गोरखपुर

RAM CHARIT MANAS

PDF NAME

Ramcharitmanas in Hindi PDF | रामचरितमानस गीता प्रेस गोरखपुर

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें DOWNLOAD

Ramcharitmanas

2023
LANGUAGE HINDI
BUY BOOK BUY

 

 

Ramcharitmanas संसार के प्रसिद्ध ग्रन्थों में से एक है। सम्भवतः ही कोई ऐसा हिन्दु घर हो जहाँ रामचरितमानस न हो। बड़े-से-बड़े महलों से लेकर गरीब की झोपड़ी तक इसके प्रति आदर एवं श्रद्धा प्रकट की जाती है। कुछ व्यक्ति धार्मिक दृष्टि से तो कुछ ऐतिहासिक दृष्टि से तो अन्य राजनैतिक दृष्टि से इसका अध्ययन-मनन करते हैं।

 

इस ग्रंथ की रचना ऐसे समय में हुई थी जबकि हिन्दू जनता अपना समस्त शौर्य एवं पराक्रम खो चुकी थी। विदेशियों के चरण भारत में जम चुके थे। वह समय दो विरोधी संस्कृतियों, साधनाओं और सभ्यताओं का संधिकाल था। ऐसे ही काल में युग-प्रवर्तक, उच्च कोटि के भक्त कवि तुलसीदास (Tulsidas) का प्रादुर्भाव हुआ। लोकचेतना के शक्तिशाली तत्वों की उन्हें अद्भुत पहचान थी। राम के लोकोत्तर चरित्र के अजर-अमर गायक रस-सिद्ध किया, वहीं समाज, जाति और राष्ट्र के प्राणों में नव-जागरण की चेतना के स्वर फूँके।

‘रामचरितमानस’ मुझे क्यों सर्वप्रिय है? इसके कई कारण हैं। रामचरितमानस का कथा-शिल्प अत्यन्त सूझ-बूझ से युक्त है। इसमें मार्यादा पुरूषोत्तम भगवान् राम (Lord Rama) के पावन एवं लोकरक्षक चरित्र का विशद् वर्णन हुआ है। सच तो यह है कि मानव जीवन के विविध पहलुओं एवं भावनाओं का जितना सुन्दर वर्णन हमें इस ग्रन्थ में मिलता है, उतना किसी अन्य महाकाव्य में नहीं मिलता।

रामचरितमानस गोस्वामी तुलसीदास द्वारा लिखा गया एक महाकाव्य है जो अवधी भाषा में है। यह महाकाव्य सम्पूर्ण भारतीय उपमहाद्वीप के सबसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण धार्मिक ग्रंथों में से एक माना जाता है। रामचरितमानस में भगवान राम के जीवन के घटनाक्रम, उनके धर्म, राजनीतिक और सामाजिक दृष्टिकोण, और उनके लंका विजय की कहानी समाहित हैं।

महत्वपूर्ण विशेषताएँ:
गोस्वामी तुलसीदास ने अयोध्या में रामचरितमानस की रचना की, जिसे सात काण्डों में विभाजित किया गया है
यह महाकाव्य अवधी भाषा में है, जो उत्तर प्रदेश के अवध क्षेत्र में बोली जाती है [[4]
इसमें भगवान राम की महिमा, उनकी गुणवत्ता, और उनकी लीलाएं व्यक्त की गई हैं, जिसमें सुंदरकांड और युद्धकांड विशेष महत्वपूर्ण हैं

 

DOWNLOAD

Leave a comment